It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सावन हरणी महादेव मार्ग में गड्डेदार सडक़ से गुजरने को मजबूर होंगे श्रद्धालु
By Lokjeewan Daily - 29-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के प्रमुख आस्था केंद्र हरणी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता गुरुवार से लगना शुरू हो जाएगा।  सावन में जलाभिषेक और दर्शन के लिए रोजाना हजारों शिवभक्त पैदल व वाहनों से मंदिर पहुंचेंगे लेकिन मार्ग की खस्ताहाल स्थिति श्रद्धालुओं की भक्ति की परीक्षा ले रही है। मार्ग पर जगह-जगह उभरे गहरे गड्ढे सार्वजनिक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की बेरुखी की गवाही दे रहे हैं। बारिश के बाद सडक़ों पर जलभराव होने से चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।  सुबह और देर शाम के समय जब रोशनी कम होती है, तब इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पत्थरों व कीचड़ के बीच से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।  क्षेत्रवासियों का कहना है कि सावन मास शुरू होने से पहले ही नगर निगम व संबंधित विभाग को मरम्मत और पैचवर्क कराने के लिए अवगत कराया गया था। सावन में यहां कांवड़ यात्राएं भी निकलती हैं और विशाल मेले जैसा माहौल रहता है। इसके बावजूद अधिकारियों ने अब तक सडक़ सुदृढ़ीकरण या पैचवर्क का कार्य शुरू नहीं कराया है। शिवभक्तों व स्थानीय निवासियों ने सावन के मुख्य दिनों व कांवड़ यात्राओं को ध्यान में रखते हुए गड्ढों को तत्काल भरवाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अन्य सम्बंधित खबरे