
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- शहर से गांव तक उत्साह का माहौल
- मंदिरों म शुरू हुआ भंडारों का दौर
भीलवाड़ा लोकजीवन। गुरु की महिमा और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर के मंदिरों, मठों और आश्रमों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सीताराम जी की बावड़ी में सुबह से ही गुरु पूजन, चरण पादुका पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु अपने गुरुजनों के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। शहर से गांव तक विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सत्संग, प्रवचन, आरती, महाप्रसादी और भंडारों के आयोजन हो रहे हैं। बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत प्रचार समिति के तत्वावधान में गुरुदेव स्वामी विद्यानंद सरस्वती की चरण पादुकाओं एवं मंदिर के पूर्व पुजारी स्वर्गीय पंडित गोविंद शर्मा के चित्र का पूजन विद्वान पंडितों द्वारा कराया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष व्यवस्था की गई है। महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि जो श्रद्धालु किसी व्यक्ति विशेष को गुरु न मानकर भगवान हनुमानजी को अपना गुरु मानते हैं, वे हनुमत पूजन के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठान किया।
पंचमुखी दरबार में चरण पादुका पूजन करने उमड़े भक्त
शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र स्थित श्री पंचमुखी दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। महंत लक्ष्मणदास त्यागी ने बताया कि अवसर पर विशेष अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर में सुबह 8.15 बजे चरण पादुका पूजन हुआ। इसके बाद संत-महात्माओं के लिए प्रसादी और भेंट विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5.30 बजे से रात 8 बजे तक महाप्रसादी और आरती का आयोजन होगा।
हरीशेवा उदासीन आश्रम में गोसेवा और भंडारा
हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सान्निध्य में उदासीनाचार्य श्री श्रीचंद्रजी महाराज, सतगुरुओं की समाधियों, धूणा साहब, आसन साहब, छणी साहब एवं चरण पादुकाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। गुरु पूर्णिमा पर गुरु भाई, शिष्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे हैं। सेवा-सुमिरन की श्रृंखला में अन्न क्षेत्र की सेवा, गोसेवा, दिनभर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन जारी रहेगा। शाम को आरती और सत्संग के बाद श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा शेवाराम साहब का मासिक प्राकट्य उत्सव भी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
निम्बार्क आश्रम में रात से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान
गांधीनगर स्थित श्री निम्बार्क आश्रम में महंत मोहन शरण शास्त्री के सान्निध्य में मंगलवार रात हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड पाठ हुआ। सुबह शिष्योंं ने बैकुंठलोकवासी महंत बनवारीशरण जी की प्रतिमा पर नमन किया। फिर गुरु की चरण पादुकाओं का पूजन शुरू हुआ। निंबार्क समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, श्री निंबार्क पारमार्थिक ट्रस्ट के दिनेश शर्मा, नीलम शर्मा, कैलाश अरोड़ा सहित भक्तों ने गुरु चरण वंदना की। यह सिलसिला सुबह से ही चल रहा है। महंत मोहनशरणजी महाराज द्वारा नए दीक्षार्थियों को दीक्षा दी गई। दोपहर 12.15 बजे गुरुदेव की महाआरती की गई। कल राजस्थान जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने गुरुवंदन व सम्मान किया।
संकटमोचन हनुमान मंदिर में गुरु पूजन
श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 9 बजे से भक्तों द्वारा गुरु पूजन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा भी दी गई। इस अवसर पर हनुमानजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।
शहर के साथ जिलेभर में आयोजन
गुरु पूर्णिमा को लेकर भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर के मंदिरों, मठों और आश्रमों में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। कई स्थानों पर संत-महात्माओं के सान्निध्य में सत्संग और प्रवचन होंगे। श्रद्धालु गुरुजनों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दिनभर प्रसाद वितरण और सेवा कार्यों के बाद शाम को आरती तथा भंडारों का आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा को लेकर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02