
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। उदयपुर शहर के अंबामाता थाने में कार्यरत थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ (50) का बुधवार सुबह अचानक हृदयघात से असामयिक निधन हो गया। मूलत: भीलवाड़ा जिले के निवासी दलपत सिंह की मौत की खबर मिलते ही उदयपुर से लेकर भीलवाड़ा तक पुलिस महकमे और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अपनी मिलनसार कार्यशैली, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले राठौड़ के इस तरह अचानक चले जाने से हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह थानाधिकारी दलपत सिंह आदिवासी रैली में सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए अपने घर से निकले थे। रास्ते में अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी को फोन कर अपनी तबीयत बिगडऩे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी व चिकित्सक मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल महाराणा भूपाल अस्पताल (एमबी अस्पताल) ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने काफी देर तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक रूप से मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। दलपत सिंह राठौड़ पिछले करीब छह महीनों से अंबामाता थाने में थानाधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व वे खेरवाड़ा सहित उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित रहे थे। अपने पुलिस सेवा काल के दौरान उन्होंने भीलवाड़ा जिले के भी कई थानों में उल्लेखनीय सेवाएं दी थीं और अपनी अनूठी कार्यशैली से जनता व महकमे में अलग पहचान बनाई थी। उनके परिवार में दो बेटे 24 वर्षीय मयंक राज सिंह और 22 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह हैं। पिता के अचानक इस तरह असमय चले जाने से दोनों बेटों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02