It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

स्व. रामजस सोडाणी स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप सोनी
By Lokjeewan Daily - 03-08-2026

भीलवाड़ा। स्वर्गीय रामजस जी सोडाणी उनके स्कूली समय के 1960 से 70 के दशक के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं , उनकी चार खेलों कबड्डी, फुटबॉल, बालीबाल और हाकी में बराबर  की पकड़ थी ! यह बात भीलवाड़ा के वरिष्ठ सेवानिवृत्त 82 वर्षीय बुजुर्ग शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप सोनी ने अपने उद्बोधन में कही।
आज से लगभग 60 -65 वर्ष पूर्व के स्कूली जीवन के संस्मरणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो दौर था जब खेलों के प्रति आम नागरिकों में बहुत जागरूकता और जबरदस्त उत्साह होता था ! 1964 से 1970 तक हुरड़ा, गुलाबपुरा , भीलवाड़ा के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जब वो शारीरिक शिक्षक थे तो वहां के सभी सरकारी स्कूल स्वर्गीय रामजस जी सोडाणी को अपनी स्कूल में एडमिशन देना चाहते थे, उनकी पढ़ाई और खेलों का खर्चा पीटीआई स्वयं अपनी जेब से भरने को तैयार रहते थे , प्रधानाचार्य उनको कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास कराने की गारंटी देते थे, क्योंकि उनका स्कूल में होने का मतलब था कि चारों खेलों की जीत की ट्राॅफी और शील्ड उस स्कूल की पक्की।
रविवार 02 अगस्त को गीता भवन सभागार में आयोजित सादे समारोह में जब उन्हें " स्वर्गीय  रामजस जी सोडाणी स्मृति - प्रबुद्ध शारीरिक शिक्षक सम्मान" भेंट किया गया तो रामस्वरूप सोनी यह सब बातें करते हुए बहुत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि स्वर्गीय रामजस जी ने मेरे शारीरिक शिक्षक जीवन के शैक्षणिक काल में क‌ई राष्ट्रीय ट्राफियां जीती और मुझे आज उनके नाम से सम्मानित किया जा रहा है।
सम्मान समारोह में स्वर्गीय रामजस जी सोडाणी के पुत्र व पुत्रवधू डॉ अशोक अनिता सोडाणी एवं रामस्वरूप सोनी के पुत्र पुत्रवधू सुरेश डॉ सुमन सोनी भी उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरे