It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बोल बम के नारों से गूंजा शहर, निकली कावड़ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का बनी प्रतीक
By Lokjeewan Daily - 03-08-2026

- हरणी महादेव में किया भोलेनाथ का अभिषेक
- पूर्वांचल जन चेतना समिति ने रखा आयोजन
भीलवाड़ा लोकजीवन।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ बाबा के पवित्र श्रावण मास में पूर्वांचल जन चेतना समिति ने अध्यक्ष  अर्चना दुबे के नेतृत्व में कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हर हर महादेव के जयकारों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दामोदर अग्रवाल, नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू एवं समाजसेवी जगदीश जी मानसिंहका उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष अर्चना दुबे एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं राजस्थानी साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर कावड़ यात्रा को रवाना किया।
बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा हैके नारों के साथ निकली यात्रा पूरे शहर से गुजरी। यात्रा की सबसे विशेष बात यह रही कि *सभी श्रद्धालु नंगे पैर कावड़ उठाकर भगवान भोलेनाथ बाबा का नाम जपते हुए शामिल हुए। मार्ग में गोल प्याऊ, सूचना केंद्र, सिटी कोतवाली, बड़ला चौराहा, शास्त्री नगर सहित जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों द्वारा कावडिय़ों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। युवा, महिला एवं बुजुर्ग सभी भक्ति में लीन नजर आए। यात्रा हरणी महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ बाबा का जलाभिषेक किया और बोल बम के जयकारे लगाए। तत्पश्चात सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं ने संस्था के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। आयोजन को सफल बनाने में  सचिव - जितेंद्र झा, कोषाध्यक्ष राजदेव  , उपाध्यक्ष  अशोक मिश्रा, सह सचिव  सुनील सिंह, उपाध्यक्ष  महेंद्र झा, सह सचिव संजीत भारद्वाज,  
उपाध्यक्ष  गोपाल लड्ढा, घनश्याम सिंह, सुनील बोहरा, मुकेश हिरण, सदस्य प्रकाश चंद सोनी, रमेश मुंदड़ा, रमेश पाठक, शुभंकर झा, दीपक मिश्रा, नारायण झा, मोहन झा, मुरारी झा, किशन झा, मधु श्रीवास्तव, आरती देवी, कृष्णा श्रीवास्तव, पूनम देवी, सुनीता देवी, अमरनाथ झा, विमला देवी, मनोज जायसवाल, पूनम झा, कैलाश झा, देवचंद पाठक, हेमु झा, शुभ चंद झा, सुरेश चौधरी, कन्हैया झा, अमरनाथ गौतम, सुरेंद्र मिश्रा का सहयोग रहा।  

अन्य सम्बंधित खबरे