It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खेजड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित, महंत निर्भयनाथ ने किया रक्तदान
By Lokjeewan Daily - 03-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। सेवा सदन रोड स्थित भीलवाड़ा ब्लड सेंटर के सहयोग से  खेजड़ी क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में महंत निर्भयनाथ जी महाराज (भीमलत) ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। सेंटर के मीेंद्र सैनी एवं त्रिलोक चंद्र वर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान अंकित, बबलू मेघवंशी, रामदयाल योगी, मदनलाल,  दिनेश, मुकेश सहित जीवन ज्योति टीम के सदस्यों ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। टीम ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहयोग देना चाहिए। अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान अभियान से जुडऩे का आह्वान किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे