
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- दूध, दही, गंगाजल, शहद, पंचामृत से अभिषेक जारी
- जिलेभर के शिवालयों में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब
भीलवाड़ा लोकजीवन । देवों के देव भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भीलवाड़ा शहर सहित पूरा जिला शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। अलसुबह से ही हरणी महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव सहित शहर और ग्रामीण अंचलों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे तथा पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, दही, गंगाजल, शहद, पंचामृत और बेलपत्र से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंगला चौक स्थित मंगलेश्वर महादेव सहित कई मंदिरों में आकर्षक सजावट, विशेष रुद्राभिषेक, पूजन, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर के प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर में तडक़े से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे हाथों में पूजा की थालियां लिए भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। व्यवस्थापक महादेव जाट ने बताया कि मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा तथा प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर के पुजारी पंडित भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना होगी। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, रुद्राभिषेक और महाआरती आयोजित की जाएगी। पूरे सावन माह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। इधर, द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल अर्पित कर बेलपत्र चढ़ाए तथा भगवान शिव से मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। श्रद्धालु अंकित कालिया ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की गई। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धा और उत्साह ने भीलवाड़ा को पूरी तरह शिवमय बना दिया। अब पूरे श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और महाआरती का क्रम जारी रहेगा।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32