It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

डाक विभाग का रक्षाबंधन गिफ्ट: 30 से अधिक देशों में भेज सकेंगे राखी -वॉटरप्रुफ लिफाफे व स्पेशल बॉक्स उपलब्ध
By Lokjeewan Daily - 03-08-2026


- भाई तक सुरक्षित पहुंचेगा बहन का स्नेह
भीलवाड़ा लोकजीवन। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते को खास बनाने के लिए भीलवाड़ा जिले के सभी डाकघरों में विशेष वॉटरप्रुफ लिफाफे और राखी बॉक्स की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, विदेश में रह रहे भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 30 से अधिक देशों में किफायती दरों पर राखी भेजी जा सकेगी।  अधीक्षक डाकघर भीलवाड़ा डाक मंडल सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने बारिश से राखियों के बचाव के लिए विशेष वाटरप्रुफ पैकेजिंग तैयार की है। डाकघरों में छोटा वॉटरप्रुफ लिफाफा  10 और बड़ा लिफाफा 15 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उपहार सुरक्षित भेजने के लिए 30 का मजबूत राखी बॉक्स भी दिया जा रहा है। बड़े लिफाफों में राखी के साथ रोली, चावल, चॉकलेट और अन्य हल्के उपहार आसानी से भेजे जा सकते हैं। विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए विभाग की इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सर्विस' बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसके तहत थाईलैंड के लिए 185 और अमेरिका के लिए ?400 शुल्क निर्धारित किया गया है। इस सेवा में ऑनलाइन ट्रैकिंग, वॉटरप्रूफ पैकिंग और स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। डाकघरों में भीड़ से निपटने के लिए विशेष काउंटर और त्वरित वितरण व्यवस्था लागू की गई है। डाक विभाग की यह पहल देश-विदेश में बसे भाई-बहनों के बीच दूरी को कम करने और उनके स्नेह को सुरक्षित पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि त्योहार के ऐन मौके पर होने वाली भीड़-भाड़ और देरी से बचने के लिए समय रहते अपनी राखियां डाकघर से पोस्ट कर दें, ताकि वे त्योहार से पहले अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें।

अन्य सम्बंधित खबरे