It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भीलवाड़ा आगमन पर स्वागत
By Lokjeewan Daily - 03-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मुख्य सचिव को सूत की माला पहनाकर और बुके भेंट कर जिले की ओर से अगवानी की। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सर्किट हाउस में मुख्य सचिव ने जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो... लोकेश 16

अन्य सम्बंधित खबरे