It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच में प्रसुताओं की मौत: घुमन्तु जनाधिकार समिति ने की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
By Lokjeewan Daily - 03-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रसुताओं की मौत के मामले क में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर घुमन्तु जनाधिकार समिति, जिला-भीलवाड़ा की ओर से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।
समिति ने ज्ञापन के जरिए बताया कि महात्मा गांधी चिकित्सालय में पूर्व में हुई 5 और हाल ही में हुई 2 और प्रसुताओं की मौत मिलाकर अब तक कुल 7 प्रसुताओं की जान जा चुकी है, जो कि अत्यंत दुखद और दर्दनाक घटना है। ज्ञापन में  मांग की गई है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार जांच कर उन्हें तुरंत निलंबित  किया जाए। मृतक प्रसुताओं के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। समिति के जिला प्रभारी राजकुमार मालावत और जिला संयोजक राजकुमार बागरिया ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस स्थिति में होने वाले किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या घटनाक्रम की समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

अन्य सम्बंधित खबरे