
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बनेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बरण के एकलिंगपुरा गांव में चारागाह भूमि, सेट अपार्ट भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। परेशान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर उनको ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम एकलिंगपुरा के सेट अपार्ट भूमि के खसरा नंबर 574, चारागाह भूमि के खसरा नंबर 574/1, 198 तथा रास्ते के खसरा नंबर 62 पर कई लोगों ने अवैध रूप से कच्चा-पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। चारागाह और सेट अपार्ट भूमि पर कब्जा होने से जहां पशुओं के चरने और जीवन पर संकट मंडरा रहा है, वहीं आरक्षित भूमि पर कोई भी विकास योजना लागू नहीं हो पा रही है। इसके अलावा रास्ते पर कब्जा होने के कारण किसानों का अपने खेतों तक आना-जाना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे अतिक्रमणकारियों को समझाते या उलाहना देते हैं, तो वे लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि इस सम्बंध में पूर्व में 12 मार्च को तहसीलदार बनेड़ा को भी प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आकर गुहार लगानी पड़ी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उक्त भूमियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32