
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- थाने में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
- चोरी की घटना से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
भीलवाड़ा लोकजीवन । समीपवर्ती पीथास गांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बंद कमरे को खंगालकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर पीडि़त परिवार की ओर से बागोर थाना पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बागोर पुलिस थाने में सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी भंवर लाल गाडरी पुत्र मगनानिवासी पीथास ने बताया कि 3 अगस्त की मध्य रात्रि को अज्ञात बदमाश चोर उसके छोटे भाई चतरभुज गाडरी के मकान में घुसे। चोरों ने कमरे में रखे लोहे के बक्से का लॉक तोडक़र उसमें रखे जेवरातों की चोरी कर ली। चोर 1 तोले सोने का 2 सेट एवं आधा तोले का बाजू, 300 ग्राम वजनी 2 जोड़ी चांदी की पायजेब सहित करीब दो लाख रुपये का माल पार कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक चतरभुज घर पर नहीं थे। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी सीमा देवी अपने बच्चों के साथ सो रही थीं। 4 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे जब सीमा देवी जागीं, तब कमरे और बक्से की हालत देखकर चोरी की घटना का पता चला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद भंवर लाल ने बागोर थाने में उपस्थित होकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32