
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- प्रसूताओं को मिलेगा हर कदम पर संबल
- प्रसुता को 24 घंटे और 7 दिन मिलेगी सेवाएं
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई में प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की सुलभ देखभाल के लिए एक अनूठी पहल की गई है। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रसव सखी हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है, जो 24 घंटे और 7 दिन महिलाओं को सेवाएं प्रदान करेगी। अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अक्सर प्रसव के दौरान होने वाली झिझक, डर और सही मार्गदर्शन न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रसव सखी न केवल एक साथी के रूप में प्रसूताओं का हौसला बढ़ाएंगी, बल्कि उनकी मार्गदर्शक और सहयोगी बनकर हर कदम पर सहायता उपलब्ध कराएंगी। सुरक्षित मातृत्व, हमारी प्राथमिकता के मूल वाक्य के साथ यह सेंटर गर्भवती महिलाओं के लिए संबल प्रदान करने का काम कर रहा है।
प्रसव सखी हेल्प डेस्क के यह मिलेंगे फायदे
2दिन हो या रात, अस्पताल आने वाली प्रसूताओं को तुरंत मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी। प्रसव के समय महिलाओं में होने वाले तनाव व भय को कम करने के लिए प्रशिक्षित प्रसव सखियां उनके साथ मौजूद रहेंगी। भर्ती प्रक्रिया, जांचों (लैब), वार्ड, और लेबर रूम तक पहुँचने में मरीजों और उनके परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। समय पर सहायता मिलने से संस्थागत प्रसव सुरक्षित और सुचारू होगा। प्रसव के बाद माता को नवजात शिशु की सही देखभाल, स्तनपान और पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां आसानी से उपलब्ध होंगी।
इनका कहना है...
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और प्रसूताओं को एक सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल प्रदान करना है। इस सेंटर के स्थापित होने से अब दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाली महिलाओं को भी अस्पताल में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. अरुण कुमार गौड़, अधीक्षक, एमजीएच
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32