
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन ।भवानी नगर हलेड़ रोड पर सरकारी नाली और आम रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर प्रशासन की बेरुखी सामने आ रही है। पीड़ित प्रकाश चंद्र गुर्जर पिछले 11 दिनों से नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। धरनार्थी प्रकाश चंद्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक दुकानदार ने सरकारी नाली के ऊपर अवैध निर्माण कर आम रास्ते पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर से लेकर नगर विकास न्यास तक कई बार लिखित शिकायतें कीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। गुर्जर ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकारी भूमि और नाली से अवैध अतिक्रमण को हटाकर रास्ता मुक्त नहीं कराया जाता, उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32