
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के 25 शिक्षकों, 8 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा 2 सहायक कर्मचारियों का सम्मान किया गया। शिक्षकों का श्रीफल एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया, जबकि मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। सहायक कर्मचारियों का भी सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार गग्गड़ तथा विद्यालय प्रशासन को स्मृति स्वरूप मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रशांत परमार ओर तेजकरण बहेडय़िा ने कहा कि गुरु समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय है तथा गुरु–शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। किरण सेठी ने भारत विकास परिषद का परिचय दिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सम्मानित विद्यार्थियों को पौधों का वितरण किया गया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। सफल संयोजन दीपेश खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर रामपाल सोमानी, प्रदीप व्यास, शिल्पा मुच्छाल, सावन बांगड़, सिद्धार्थ सोमानी एवं शाखा के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार तुरक्या सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32