
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में ली अंतिम सांस
- सिर में गोली लगने से हुए थे गंभीर रूप से घायल
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का बुधवार को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। मंगलवार शाम अपने नेहरू विहार स्थित आवास पर सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लोकपाल सिंह अपने आवास पर खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिले। उनके सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया और जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा सहित महकमे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर न्यूरोसर्जिकल उपचार के लिए उदयपुर स्थित गीतांजलि अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी बोले सभी पहलुओं से होगी गहन जांच
जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि लोकपाल सिंह को उनके आवास पर गोली लगने से सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के कारणों और गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है।
पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर
बुधवार को गीतांजलि अस्पताल में उपचार के दौरान लोकपाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए कहा है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।
सिर से आरपार हो गई थी गोली
महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि लोकपाल सिंह को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उनके सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई, जो संभवत: आर-पार हो गई थी। तत्काल विशेषज्ञ न्यूरोसर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर भेजा गया था। वहां तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सम्मान के साथ गांव ले जाया जाएगा शव
उदयपुर में लोकपाल सिंह का निधन सुबह करीब 10 बजे हुआ। निधन के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अपराहन में उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सम्मानपूर्वक पुलिस लाइन लाया जाएगा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सशस्त्र पुलिस जवानों की टुकड़ी दिवंगत पुलिसकर्मी को अंतिम सलामी देगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शव को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32