
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- बुधवार अलसुबह वारदात से सहमे लोग
- कैमरों में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर की 200 फीट रोड स्थित सनराइज ड्रीम्स कॉलोनी में बुधवार तडक़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। करीब सुबह 3.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने कॉलोनी के बी-ब्लॉक को निशाना बनाते हुए एक दर्जन से अधिक फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने विशेष रूप से बी-ब्लॉक के उन फ्लैटों को निशाना बनाया, जहां अधिकांश किरायेदार रहते हैं। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो कई फ्लैटों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली। फुटेज में तडक़े एक संदिग्ध व्यक्ति फ्लैटों के आसपास आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश फ्लैटों से नकदी, जेवरात या अन्य कीमती सामान ले जाने में सफल हुए या नहीं। पुलिस प्रभावित परिवारों से जानकारी जुटाकर चोरी गए सामान का आकलन कर रही है। घटना ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32