It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भडाणी खेड़ा विद्यालय में लगाए 51 पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
By Lokjeewan Daily - 05-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। हरित राजस्थान अभियान एवं एक पेड़, एक जिंदगी की प्रेरणा से रीछड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भडाणी खेड़ा में विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर कुल 51 पौधे लगाए गए, जिनमें 21 कदम्ब (8 से 10 फीट ऊंचाई के) तथा 30 नीम के पौधे शामिल हैं।
वृक्षारोपण प्रभारी विजय शंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।
अभियान के दौरान लगाए गए सभी पौधों का जियो टैग भी किया गया, जिससे उनकी नियमित निगरानी एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। इस पुनीत कार्य में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राजू गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, नाथू गुर्जर, हरचंद गुर्जर, किशन कीर, सत्यनारायण कीर, छगन कीर, मुकेश कीर, कल्याण गुर्जर एवं छोटू गुर्जर का विशेष सहयोग रहा। वहीं विद्यालय स्टाफ लक्ष्मी जैन, दीपाली उपाध्याय, अंतिम बाला कोठारी, सुनीता जीनगर, अंजू बाला लोगड़ एवं अदिति शर्मा ने भी पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य सम्बंधित खबरे