
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से सिंधु नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 7वां गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अध्यापन के क्षेत्र में समर्पित 15 गुरुजनों तथा 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि? कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत आचार्य ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान, गुरु वंदन के महत्व तथा छात्र जीवन में संस्कारों की उपयोगिता बताई। शाखा सचिव सोनी ने परिषद के सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम स्वीकृति के लिए विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ?पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र मोगरा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को पॉलिथीन की थैली का प्रयोग न करने की सीख दी। वहीं सह सचिव मनोज माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन दुर्गा लाल जोशी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम
प्रभारी शिवनारायण ईनाणी, सह प्रभारी दुर्गा लाल जोशी, सदस्य विक्रम चौधरी एवं धीरज जोशी सहित 182 छात्र-छात्राएं, 8 परिषद सदस्य व 4 अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32