It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वन्देमातरम नाद एकम स्वर अनेकम कार्यक्रम 29 को
By Lokjeewan Daily - 05-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा एवं स्वरम संगीत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 अगस्त शनिवार को चित्रकूट धाम परवन्देमातरम - नाद एकम स्वर अनेकम कार्यक्रम का आयोजन संत पुलक सागर महाराज के आशीर्वाद से चित्रकूट धाम में आयोजित किया जा रहा है। मंच अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु स्वागताध्यक्ष लोकप्रिय सांसद एवं मंच के सदस्य दामोदर अग्रवाल होंगे।कार्यक्रम प्रभारी एन सी जेन ने बताया कि लगभग 50 सदस्यों का एक दल विभिन्न वाद्य एवं गायक कलाकारों के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति देगा जो कि राग देश पर आधारित होगा।कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु वरिष्ठ नागरिक भवन पर आयोजित विशेष बैठक में महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी,स्वरम त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष मूलचंद बाफना,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र पुरोहित,प्रमोद कुमार तोषनीवाल,सुशील बंसल,उमाशंकर शर्मा, अशोक डाड,बसंती लाल मूंदड़ा,अरुण आचार्य,दिनेश चंद्र भट्ट,बालमुकुंद मोदी,वीणा खटोड,मंजुलता भट्ट आदि उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरे