It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हरियाली बढ़ेगी तो आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित होगा - आयुक्त चौधरी
By Lokjeewan Daily - 05-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  संगम समूह द्वारा एक लाख पौधे एवं 5 हजार ट्री गार्ड वितरण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ बुधवार को सोनी हॉस्पिटल परिसर में नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। चौधरी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व निभाए, तो भीलवाड़ा शीघ्र ही हरियाली की नई पहचान बनेगा। उन्होंने संगम समूह द्वारा बड़ेे स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
समूह के वाइस चेयरमैन एस.एन. मोदानी ने बताया कि आज 8100 पौधों एवं 430 ट्री गार्ड का वितरण किया गया। 7 अगस्त तक प्रतिदिन विभिन्न प्रजातियों के पौधे एवं ट्री गार्ड आमजन, विद्यालयों, धार्मिक एवं सार्वजनिक संस्थानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधा वितरण प्रभारी बाबूलाल जाजू ने नागरिकों से अपील की कि वे पौधे प्राप्त करने के साथ उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लें, ताकि भीलवाड़ा को हरित एवं स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य साकार हो सके। पौधा एवं ट्री गार्ड वितरण व्यवस्था में मुकेश अजमेरा, हिम्मत पारीक, जमनालाल जोशी, गुमानसिंह पीपाड़ा एवं दाताराम वर्मा का सहयोग रहा।
फोटो... लोकेश 13

अन्य सम्बंधित खबरे