It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एंटी नारकोटिक्स टीम और तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से 1 की मौत, साथी दबोचा
By Lokjeewan Daily - 06-08-2026

-  कार की तलाशी में डोडा चूरा व संदिग्ध सामग्री बरामद
- मृतक तस्कर गणपत पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के पुर थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कार सवार तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। एएनटीएफ जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोच लिया। मृतक तस्कर के सीने और पसलियों के पास गोली लगी थी। कार की तलाशी में भारी मात्रा में डोडा चूरा व संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ  की टीम को डोडा चूरा की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिली थी। पुर बायपास पर टीम ने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। ्रहृञ्जस्न ने पीछा किया तो पकड़े जाने के डर से तस्करों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगने से तस्करों की कार का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
अस्पताल में तोड़ा दम, साथी गिरफ्तार
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भोपालगढ़ (जोधपुर) निवासी तस्कर गणपत (35) पुत्र आलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  वहीं, कार से भागने की कोशिश कर रहे उसके साथी महेंद्र गोदरा को ्रहृञ्जस्न ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया।
एसपी व डीएसपी पहुंचे, 10 से ज्यादा मामले दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा और डीएसपी राहुल जोशी देर रात पुर थाना पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर नाकाबंदी सख्त कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक तस्कर गणपत पर अलग-अलग थानों में मादक पदार्थों की तस्करी के 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि कार्रवाई के दौरान तस्करों की एक अन्य गाड़ी भी साथ थी, जिसकी तलाश की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे