
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- सर्विस रिवॉल्वर की गोली लगने से हुई थी मौत
भीलवाड़ा लोकजीवन। सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनका शव भीलवाड़ा लाया गया। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान समूचे पुलिस महकमे में शोक की लहर छाई रही। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा सहित तमाम उन्हें श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार, सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह मंगलवार शाम नेहरू विहार स्थित अपने सरकारी आवास पर नाकाबंदी ड्यूटी पर जाने के लिए वर्दी पहनकर तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर से गोली उनकी कनपटी में लगी और सिर के आर-पार निकल गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद, उन्हें नहीं बचाया जा सका और बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
सिंह का पार्थिव देह सुबह पहुंचा पुलिसलाईन
पोस्टमार्टम के बाद स्वर्गीय लोकपाल सिंह का पार्थिव देह भीलवाड़ा लाया गया, जहां पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर जिले के कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, थाना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। सभी ने अपने साथी अधिकारी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
गमगीन रहा माहौल, हर कोई स्तब्ध
श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों की आंखें अपने साथी के बिछडऩे के दर्द को बयां कर रही थीं। परिजन भी अपने प्रियजन को अंतिम बार देखकर बिलख पड़े। पुलिस लाइन में मौजूद हर व्यक्ति इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आया।
एक समर्पित अधिकारी की याद
लोकपाल सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और शांत स्वभाव के लिए पुलिस महकमे में सम्मानित अधिकारी माने जाते थे। पुलिस विभाग ने उन्हें एक समर्पित, ईमानदार और साहसी अधिकारी बताते हुए उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखने की बात कही है। उनकी असमय मृत्यु से न केवल भीलवाड़ा पुलिस, बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर है। राजकीय सम्मान के साथ सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह को अंतिम विदाई दी गई। पुलिस महकमे के लिए यह क्षण बेहद भावुक रहा, और हर किसी के चेहरे पर एक ही सवाल था कि ड्यूटी के लिए घर से निकलने की तैयारी कर रहे एक जांबाज अधिकारी की जिंदगी पलभर में कैसे बदल गई।
नादंसी में किया अंतिम संस्कार
बिजयनगर। थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का निधन के बाद शव भीलवाड़ा से पैतृक गांव नांदसी ले जाया गया। वहां राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि भारी तादाद में ग्राम शामिल हुए। नादसी निवासी घनश्याम सिंह के मझले पुत्र लोकपाल सिंह सरल व्यक्तित्व से जाने जाते रहे हैं। लोकपाल सिंह का बचपन बिजयनगर शहर के रघुनाथ कालोनी में गुजरा। संजयनगर रोड़ स्थित नादंसी आवास में शिक्षा ग्रहण कर पुलिस महकमे में थानाधिकारी पद तक पहुंचे।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
ओबीसी आयोग ने बुधवार शाम को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर रिपोर्ट सौ . . .
2026-08-06 13:39:17
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - नई निविदा में 41 जिलों को 8 क्लस्टर . . .
2026-08-05 17:37:28
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित . . .
2026-08-06 14:19:25
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को मिल रही . . .
2026-08-06 14:17:07
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए . . .
2026-08-06 14:16:32