
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- विशेष विमान से पहुंचे भीलवाड़ा
- चातुर्मास व्यवस्थाओं की सराहना
भीलवाड़ा लोकजीवन। आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी अपनी धर्मपत्नी सुशीला पाटनी के साथ बुधवार को विशेष हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर सूर्य महल में विराजमान राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य मुनि पुलक सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हेलीकॉप्टर से बांगड़ फार्म हाउस स्थित हवाई पट्टी पर उतरने के बाद पाटनी दंपत्ति का स्थानीय जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों द्वारा भावभीना एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे सीधे सूर्य महल पहुंचे, जहां उन्होंने मुनि श्री के दर्शन-वंदन किए और लगभग एक घंटे तक आध्यात्मिक एवं चातुर्मास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुनि श्री से विचार-विमर्श तथा चर्चा की। इस अवसर पर अशोक पाटनी ने भीलवाड़ा में चातुर्मास समिति द्वारा की जा रही उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं तथा वृहद आयोजनों की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने भीलवाड़ा चातुर्मास समिति के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस निष्ठा, समर्पण और सुव्यवस्थित ढंग से धार्मिक आयोजनों का संचालन किया जा रहा है, वह अत्यंत अभिभूत करने वाला और प्रशंसनीय है। इस दौरान हवाई पट्टी पर स्वागत से लेकर सूर्य महल में चर्चा के दौरान चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह, सह-संयोजक लोकेश अजमेरा सहित जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक और प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुनि श्री के दर्शन तथा चातुर्मास समिति से संवाद के पश्चात अशोक पाटनी दंपत्ति पुन: अपने हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।
वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला . . .
2026-08-15 20:31:09
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
जयपुर में शनिवार शाम को तीज माता की शाही सवारी निकली . . .
2026-08-15 20:34:11
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51