It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में छप्पन भोग के साथ हुआ हवन
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

भीलवाड़ा।  नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में छप्पन भोग के साथ हुआ हवन कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि  मंदिर में पंडित दीपक पाराशर द्वारा भगवान सांवरिया सेठ का तिरंगे ध्वज के रंगों से भव्य व मनमोहक श्रृंगार किया गया। पूरे परिसर को फूलों और तिरंगी लडय़िों से सजाया गया। इस मौके पर जयपुर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। इसके पश्चात महाआरती और दिनभर भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।   पंडित प्रकाश शर्मा  के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन हुआ।   कार्यक्रम के तहत कानिफनाथ छात्रावास के 24 बालकों ने मंदिर दर्शन कर गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। वार्डन सीताराम और गणेश सुथार के सहयोग से आयोजित इस भ्रमण में बच्चों को गौ-सेवा और उसके धार्मिक-पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गई। आयोजन को सफल बनाने में अजीत सिंह, सुरेश सिंह और उदयलाल का सराहनीय योगदान रहा।  

अन्य सम्बंधित खबरे