It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वैश्य फेडरेशन महिला संगठन के तंबोला और अंताक्षरी में बिखरे देशभक्ति के रंग
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

भीलवाड़ा। वैश्य फेडरेशन महिला संगठन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की धुनों पर अंताक्षरी प्रतियोगिता और तंबोला का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं ने एक से बढक़र एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, जिला अध्यक्ष लीला राठी और जिला महामंत्री सुमन अग्रवाल व सुलोचना गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नगर संयोजक गुणमाला अग्रवाल, कुसुम पोखरना, कल्पना माहेश्वरी, रूपा परसरामपुरिया, मंजू पोखरना, आशा अग्रवाल, शशि सिंघल, प्रेमलता अग्रवाल, मधु काबरा, मंजू नागौरी, शशि अजमेरा, वंदना अग्रवाल, सुमन सर्राफ, उषा अग्रवाल, सीमा लोढ़ा, चंद्रा नाहर और सारिका रारा सहित संगठन की कई सदस्याएं मौजूद रहीं।

अन्य सम्बंधित खबरे