It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विद्यालय की बाउंड्री निर्माण तक साफा-माला का त्याग
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

भीलवाड़ा। मांडल तहसील के ग्राम पंचायत नई अमरगढ़ की वर्तमान प्रशासक एवं सरपंच कलावती देवी सुवालका ने स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नई अमरगढ़ के चारों ओर पूर्ण बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं होने तक साफा एवं माला धारण नहीं करने का संकल्प लिया।  यह संकल्प विद्यालय की सुरक्षा, विकास एवं विद्यार्थियों के हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है द्य इस अवसर पर समिति व्यवस्थापक श्री कमल सिंह चुंडावत, विद्यालय के संस्था प्रधान  मुरली नामा सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे