It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वरिष्ठ नागरिक मंच भवन में लहरिया उत्सव के रूप में हुई भजन संध्या
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

भीलवाड़ा। वरिष्ठ नागरिक मंच की महिला सदस्यों द्वारा सावन मास के अवसर पर लहरिया उत्सव के रूप में भजन संध्या का आयोजन वरिष्ठ नागरिक भवन में धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश का स्मरण करते हुए आओ जी गजानंद आओ भजन से हुई। भजन संध्या में महिला सदस्यों ने   आयो महीनो सावन रो,बरसाने में बांग्ला देखा,मोर छडी लहराई रे,सावन में लहरिया दिला दे, सांवरिया मीठी मीठी सांवरे की बंसी बाजे,मीठे रसरी भरोडी राधा रानी लागे मीठे रस से भरोडी राधा रानी लागे कितना प्यारा है श्रृंगार,भर दे श्याम झोली भर दे हमारो मन राधा ले गई रेष् सहित अनेक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला सचिव वीणा खटोड़ ने बताया कि  संगीत के साथ पुष्पा गग्गड़ एवं सविता घिया द्वारा प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित महिलाओं को झूमने और नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं भजन प्रभारी मंजुलता भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक उपस्थित महिला सदस्य को विशेष उपहार भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जतन हिंगड़, उर्मिला माहेश्वरी, सुमन गगरानी, विमला जैन, निर्मला लखोटिया,चंद्रकांता विजयवर्गीय, विष्णु लड्ढा,पार्वती पटवारी, चंद्रकांता शर्मा, मंजू सोमानी, शकुंतला बाफना, भगवती तिवारी, रतन देवी मूंदड़ा, प्रतिभा हिंगड़,अमृता उपाध्याय, रमा पुरोहित,पुष्पा तोषनीवाल,कृष्णा माहेश्वरी,सरोज अग्रवाल,अंजना सोमानी,ऊषा सक्सेना,कुमुद सक्सेना,विजयलक्ष्मी सोमानी सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। मंच अध्यक्ष मदन खटोड ने बताया कि मंच द्वारा आगामी 23 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्वर संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मंच के सदस्य अपनी पसंद के फिल्मी अथवा गैर-फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दे सकेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी का दायित्व सूरज सक्सेना को तथा विशेष जिम्मेदारी महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी को सौंपी गई है। इससे पूर्व  स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम  स्वामी सौम्यानन्द सरस्वती के सानिध्य में हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे