It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एम्पावर सोशल टीम व एडीसी का लहरिया महोत्सव आयोजित
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

भीलवाड़ा।  एम्पावर सोशल टीम एवं एडीसी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्षा रवीना सोनी और कोषाध्यक्ष अमीषा बिल्लू के अनुसार, महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सज-धजकर नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राजस्थानी संस्कृति का सुंदर संदेश दिया। मुख्य अतिथि मंजू पोखरना, डॉ. रेखा शर्मा, सोनल माहेश्वरी, अमिता लोहिया, संजना सोनी एवं श्वेता सिंघवी ,निर्णायक डॉ. अपर्णा एवं दिव्या बोरदिया थे।  शिवानी समदानी लहरिया क्वीन चुनी गईं; राजश्री शर्मा प्रथम व दीपाली खंडेलवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। लकी ड्रॉ विजेता  उषा शर्मा, कीर्ति लाखवणी एवं गरिमा बेंग को सिल्वर कॉइन देकर सम्मानित किया गया। उषा, राधिका, कीर्ति, मनीषा, विजया श्री, भावना, संध्या, दीपाली, अलीशा, पिंकी, सुनीता, शिखा और इंदु मौजूद रहे।  ब्रह्माकुमारी से इंद्रा बहन एवं  बिल्लू ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

अन्य सम्बंधित खबरे