
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- नई राज्यास के पास हुआ भीषण हादसा
- 2 जेसीबी व हाइड्रा से निकाला शव
भीलवाड़ा । भीम-उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में सीमेंट से भरे बल्कर के चालक की केबिन के नीचे दबने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान आत्माराम (31) पुत्र प्रहलाद मीणा, निवासी बोरदा, तहसील नैनवां (बूंदी) के रूप में हुई है। शाहपुरा की ओर से आ रहे बल्कर का नई राज्यास गांव के पास नहर के समीप अचानक टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर वाहन करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ हाईवे किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा इतना वीभत्स था कि भारी-भरकम बल्कर का पूरा वजन सीधे केबिन पर आ गिरा, जिससे केबिन पूरी तरह पिचक गई और चालक आत्माराम उसी मलबे के नीचे जिंदा दब गया। धमाके की आवाज सुनकर दौड़े प्रत्यक्षदर्शी जसवंत कुमावत व अन्य ग्रामीणों ने शीशे तोडक़र उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन भारी लोहे और सीमेंट के दबाव के आगे बेबस रहे। सूचना पर फुलियाकलां थानाधिकारी दिनेश कुमार व शाहपुरा डिप्टी ओमप्रकाश विश्नोई पुलिस जाब्ते और एंबुलेंस के साथ पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए 2 जेसीबी और 1 हाइड्रा मशीनें बुलवाई गईं। करीब तीन फीट मिट्टी हटाकर और वाहन के हिस्सों को काटकर रास्ता बनाया गया। 3 घंटे तक चले लंबे और जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब चालक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। 31 वर्षीय आत्माराम अपने परिवार का मुख्य सहारा था, जिसकी असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। इस दर्दनाक मौत ने एनएचएआई की सडक़ सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है कि आखिर हाईवे किनारे गहरी खाइयों के पास मजबूत कैं्रश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए, जिससे अनियंत्रित वाहन को खाई में गिरने से रोका जा सके।
भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई- अ . . .
2026-08-17 12:21:41
पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की लॉटरी अचानक स्थगित . . .
2026-08-17 12:11:16
वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला . . .
2026-08-15 20:31:09
हाईकोर्ट से जेडीए में पोस्टेड लॉ डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार आर्य को . . .
2026-08-17 12:17:51
जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक . . .
2026-08-17 12:08:24
जयपुर में शनिवार शाम को तीज माता की शाही सवारी निकली . . .
2026-08-15 20:34:11