
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- हरणी महादेव मंदिर में सुबह से लगी लंबी कतारें
- पूजन व अभिषेक कर की सुख शांति की कामना
भीलवाड़ा। सावन माह के तीसरे सोमवार पर वस्त्रनगरी भक्ति और शिव आराधना के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आई। तडक़े से ही हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से शहर के तमाम शिवालय गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर देवों के देव महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरनी महादेव मंदिर परिसर में सुबह मंगला आरती के साथ ही भक्तों का तांता लग गया। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जल, दूध, बिलपत्र, आंकड़े के फूल और धतूरा अर्पित किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व दर्शन व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के मध्य स्थित मंगला चौक के प्राचीन मंगलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शिव परिवार का नयनाभिराम और आकर्षक श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे फूलों, से सजे भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। शाम को महाआरती के दौरान मंदिर प्रांगण में विशेष रोशनी की गई, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। इसके अलावा शहर के पेच के बालाजी परिसर स्थित शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव और सभी शिवालयों में भी दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावन सोमवार की कथा सुनी और भजन-कीर्तन किए। शाम के समय शिवालयों में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।
भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई- अ . . .
2026-08-17 12:21:41
पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की लॉटरी अचानक स्थगित . . .
2026-08-17 12:11:16
वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला . . .
2026-08-15 20:31:09
हाईकोर्ट से जेडीए में पोस्टेड लॉ डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार आर्य को . . .
2026-08-17 12:17:51
जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक . . .
2026-08-17 12:08:24
जयपुर में शनिवार शाम को तीज माता की शाही सवारी निकली . . .
2026-08-15 20:34:11