
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- हमारी वाणी ही रिश्तों में प्रगाढ़ता ओर महाभारत होने का कारण
- चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव में उमड़ रहा सर्व समाज
भीलवाड़ा लोकजीवन। किसी से रिश्तों में मधुरता होगी या टकराव होगा ये हमारी वाणी ही तय करती है। सब कुछ वापस ले सकते लेकिन जुबान से निकले शब्द वापस नहीं लिए जा सकते इनका घाव दिखता नहीं पर सबसे गहरा ओर घातक होता है। दुनिया में सबसे जहरीली आदमी की जुबान होती है नीम ओर करेला तो यूं ही बदनाम है। जिनकी वाणी अच्छी होती है वह दिल में उतर जाते ओर जिनकी वाणी तीखी होती वह दिल से उतर जाते है। ये विचार भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागर महाराज ने श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से चित्रकूटधाम में आयोजित ज्ञान गंगा महोत्सव में सोमवार को वाणी के महत्व ओर प्रभाव पर प्रवचन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तोता मिर्ची खाकर भी मीठा बोलता ओर हम मिश्री खाकर भी नीम जैसा बोलते है। मैं खाता तीखी हूं पर बोलता मीठा हूं ओर आप खाते मीठा हो पर बोलते तीखा हो। बोलना सीख गए तो जीवन की 90 प्रतिशत समस्याएं स्वत: हल हो जाएगी। जली हुई रोटी से कोई नुकसान नहीं होता पर जले कटे शब्दों से जिंदगी बर्बाद हो जाती है। बच्चों का भविष्य बनाने ओर बिगाडऩे वाले माता पिता होते है। वह बच्चा जीवन में तरक्की नहीं कर सकता जिसकी इज्जत उसके माता-पिता नहीं करते है तो दुनिया क्यों करेगी। बच्चों की खूबियों की बजाय कमजोरियां उजागर करने पर वह कुंठा में जीएगा।
प्रवचन से पूर्व दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट
प्रवचन के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य शकुन्तलादेवी,नंदलाल सुरेश कोठारी परिवार एवं जीतो के वाइस प्रेसीडेन्ट महावीरसिंह चौधरी ने प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह, सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने किया। श्री वासुपूज्य महिला मण्डल बिलिया की सदस्यों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। संचालन चातुर्मास समिति के महामंत्री जयकुमार पाटनी ने किया। महोत्सव के तहत 30 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक चित्रकूटधाम में प्रवचन होंगे। है। शाम 7 से 8 बजे तक आनंद यात्रा एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है।
मोक्ष सप्तमी पर 19 को निकलेंगी मंगल रथ यात्रा
मनोज्ञाचार्य पुलकसागर महाराज के भीलवाड़ा चातुर्मास के दौरान 19 अगस्त को भक्ति का नया इतिहास रचा जाएगा जब पहली बार श्री पार्श्वनाथ भगवान मोक्ष कल्याण महोत्सव दिवस मोक्ष सप्तमी पर तीन लोक के नाथ की भव्य मंगल रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। सकल दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के तत्वावधान में आचार्य पुलकसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सूर्यमहल से सुबह 7.30 बजे निकलने वाली मंगल रथयात्रा में उत्तरप्रदेश के बड़ोत से आने वाले पांच एरावत हाथी के साथ श्रीजी के रथ के आगे 10 हाथी चलेंगे, सात विशेष झांकिया सजाई जाएगी। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस भव्य आयोजन में श्राविकाएं ध्वज, डोली, ढोल, मंजीरे लेकर चलेंगी एवं भीलवाड़ा के महिला मण्डलों एवं श्रावकों द्वारा सम्मेद शिखर की जीवंत वंदना की जाएगी। कार्यक्रम स्थल चित्रकूटधाम में 40 फीट लंबी 12 फीट उंची विशाल सम्मेद शिखर की झांकी बनाई जाएगी। इस अवसर पर 23 पुण्यार्जक परिवारों द्वारा 23 निर्वाण लड्डू चढ़ाए जाएंगे।
भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई- अ . . .
2026-08-17 12:21:41
पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की लॉटरी अचानक स्थगित . . .
2026-08-17 12:11:16
वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला . . .
2026-08-15 20:31:09
हाईकोर्ट से जेडीए में पोस्टेड लॉ डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार आर्य को . . .
2026-08-17 12:17:51
जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक . . .
2026-08-17 12:08:24
जयपुर में शनिवार शाम को तीज माता की शाही सवारी निकली . . .
2026-08-15 20:34:11