
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज और संबद्ध महात्मा गांधी चिकित्सालय से निष्कासित नर्सिंग कार्मिक ग्रेड-2 का अपनी सेवा बहाली को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। द्गड्ड34शद्मद्भ दोपहर में जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद रातभर धरना देने के बावजूद, दूसरे दिन भी कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी रहा। पिछले दो माह से भी अधिक समय से नौकरी से हटाए गए 48 निविदा नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से रोजगार छिन जाने के कारण उनके सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते उनके परिवारों का जीवन-यापन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले दो महीनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अंतिम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द नौकरी पर पुन: रखने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने पर उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। दूसरे दिन भी परिसर के बाहर डटे नर्सिंग कर्मियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सेवा बहाली का लिखित आदेश या ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज और अस्पताल प्रशासन की होगी।
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार मे . . .
2026-08-20 16:41:12
मानसून सत्र के पहले ही दिन स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के म . . .
2026-08-20 16:33:37
राज्य निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों म . . .
2026-08-19 13:07:17
जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात . . .
2026-08-20 16:38:35
दिल्ली के खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट . . .
2026-08-20 16:35:29
राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर . . .
2026-08-19 13:08:49