
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। माय भारत’ केंद्र के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चयन प्रक्रिया को लेकर युवाओं में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त हो गया है। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाते हुए युवाओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चयन प्रक्रिया में ऐसे अभ्यर्थियों को भी शामिल कर लिया गया जिन्होंने विधिवत आवेदन तक नहीं किया था। इंटरव्यू के दिन पोर्टल खोलकर बैकड्रॉप में आवेदन कराए गए तथा जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में उपस्थित भी नहीं हुए, उनसे दस्तावेज मंगवाकर अगले ही दिन सीधे जॉइनिंग लेटर थमा दिए गए। युवाओं का कहना है कि ‘माय भारत’ एवं नेहरू युवा केंद्र से लंबे समय से जुड़े तथा लगातार 5 वर्ष या उससे अधिक समय से गतिविधियों में सक्रिय स्वयंसेवकों को दरकिनार कर दिया गया है। साथ ही महिला शक्ति को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न दिए जाने और आरक्षण संबंधी प्रावधानों व प्रमाणपत्रों के अंकों की अनदेखी करने से पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
ज्ञापन में स्थानीय नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों को नजरअंदाज कर बाहरी स्तर से प्रभावित इंटरव्यू पैनल के माध्यम से चयन कराने का आरोप लगाया गया है। साथ ही जिला महामंत्री अविनाश जीनगर के राजनीतिक प्रभाव या व्यक्तिगत स्वार्थ के आधार पर चयन किए जाने की आशंका भी व्यक्त की गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता संदिग्ध हो गई है। युवाओं ने मांग की है कि आवेदन, मेरिट, प्रमाण पत्रों के अंक, उपस्थिति रजिस्टर, आरक्षण व्यवस्था और जॉइनिंग से जुड़े संपूर्ण रिकॉर्ड को सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। समयबद्ध कार्रवाई न होने पर युवाओं ने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना एवं अनशन जैसे लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन की प्रतिलिपियां प्रधानमंत्री कार्यालय मुख्यमंत्री कार्यालय , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा जिला युवा अधिकारी भीलवाड़ा को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई हैं।
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार मे . . .
2026-08-20 16:41:12
मानसून सत्र के पहले ही दिन स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के म . . .
2026-08-20 16:33:37
राज्य निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों म . . .
2026-08-19 13:07:17
जयपुर में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात . . .
2026-08-20 16:38:35
दिल्ली के खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट . . .
2026-08-20 16:35:29
राजस्थान पुलिस में 57-ASP और 24-DSP के ट्रांसफर . . .
2026-08-19 13:08:49