It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री आवास में गूंजी राजस्थान पेंशनर समाज की आवाज
By Lokjeewan Daily - 19-08-2026

भीलवाड़ा। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर  प्रदेशभर से जुटे सैकड़ों पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को आभार एवं अभिनंदन पत्र सौंपकर आरजेजीएस से जुड़ी समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष  शंकर सिंह मनोहर के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए 300 से अधिक पेंशनर्स ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी जिलों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्रीका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा पेंशनर समाज की ओर से 21 किलो की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न समूहों का फोटो सेशन भी हुआ। ज्ञापन और संवाद कार्यक्रम के दौरान आरजेजीएस स्कीम के तहत बार-बार हो रहे बदलावों से पेश आ रही अड़चनों, सभी उम्र के पेंशनर्स के लिए कैल्शियम व विटामिन जैसी जरूरी दवाइयां सुलभ कराने तथा सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत पेंशनर्स के हितों की पूरी तरह रक्षा करने जैसे मुख्य मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान देश और राज्य के विकास में पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए सभी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने पेंशनर्स से अपील की कि वे अपने अनुभव और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश व देश की मजबूती में योगदान दें और बच्चों को संस्कारित कर बेहतर नागरिक बनाएं। इस संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़ ने की, जबकि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी मंच पर विराजमान रहे। इस राज्यस्तरीय आयोजन में भीलवाड़ा जिले के पेंशनर प्रतिनिधि मंडल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप से शब्बीर हुसैन अंसारी, भवानी शंकर,  सत्यदेव व्यास और डॉ. फरीयाद मोहम्मद जिला संगठन सचिव, राजस्थान पेंशनर समाज शामिल रहे। यह पूरा आयोजन संगठन की मजबूती और पेंशनर्स के हितों की रक्षा की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और सफल कदम साबित हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे