
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
33 माह के कार्यकाल में मिला जनता और प्रभु का असीम स्नेह
संतों के सानिध्य में कार्यकर्ता स्नेहमिलन समारोह में भावुक हुए विधायक कोठारी

भीलवाड़ा लोकजीवन। हरी शेवा धाम में आयोजित कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में शहर विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत कुछ भी नहीं होता, सब कुछ ईश्वर का प्रसाद और माता-पिता, गुरुदेव तथा जनता का आशीर्वाद है। 33 माह पूर्व जब मैं आप सभी के बीच आया था, तब आपने जो स्नेह और विश्वास दिया, उसे मैं कभी भूल नहीं सकता। आपके इस विश्वास और स्नेह को कभी कम नहीं होने दूँगा, यह मेरा आपसे दृढ़ वचन है। अपने राजनीतिक जीवन के मोड़ का स्मरण करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में पूर्व सांसद व पूर्व राज्यपाल वी.पी. सिंह ने उन्हें चुनावी राजनीति में आने का सुझाव दिया था। तब उन्होंने निवेदन किया था कि वे राजनीति में कभी व्यक्तिगत लाभ या सिंबल के आधार पर नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और सेवा भाव के साथ ही उतरेंगे। राजनीति में आने के समय पारिवारिक संवाद को याद करते हुए विधायक कोठारी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देश सेवा के इस मार्ग पर चलने से पूर्व परिवार के संकोच को उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के देशभक्ति के उदाहरणों से दूर किया था। उन्होंने मेवाड़ की पावन एवं ऐतिहासिक धरा का स्मरण करते हुए कहा कि यह भूमि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, महारानी पद्मिनी, पन्नाधाय और भक्ति शिरोमणि मीराबाई की तपस्थली रही है। उन्होंने मेवाड़ के प्रसिद्ध वाक्य को दोहराते हुए कहा- "जो दृढ़ राखे धर्म को, ताहि राखे करतार। उन्होंने पूज्य संतों के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का एकमात्र ध्येय सेवा करना, स्वयं को जानना और ईश्वर की प्राप्ति करना है। राजनीति भी सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें अच्छे लोगों का आना अत्यंत आवश्यक है।
विकास कार्य और नगर निगम चुनाव की तैयारी विधायक कोठारी ने अपने 33 माह के कार्यकाल के दौरान भीलवाड़ा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि यह सब जनता के सहयोग, कार्यकर्ताओं के परिश्रम, सांसद महोदय तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। आगामी नगर निगम चुनावों का संदर्भ देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भीलवाड़ा को सुंदर, स्वच्छ और विकासशील बनाने के लिए सभी निष्काम भाव से जुट जाएं। अच्छे, ईमानदार और सेवाभावी प्रतिनिधियों का चयन करें ताकि शहर के विकास की गति को और अधिक तेज किया जा सके।
संतों का सानिध्य और सांस्कृतिक संध्या समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक संत प्रकाशदास महाराज, महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज, महंत रामदास रामायणी, महंत संतदास महाराज, महंत बलराम दास, मंशापूर्ण बालाजी के पंडित कृष्ण शास्त्री, गुरला महंत पुनीतदास, संत लाल महाराज, पुजारी संत माधोराम सालवी, पुजारी मुरारी पांडे और संत प्रकाशानन्द सहित अनेक पूज्य संतों का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
भजन गायक संत प्रकाश दास ने देशभक्ति व महादेव गीतों से जमाया रंग
समारोह के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक संत प्रकाश दास महाराज ने "वीर हनुमान को मेरा बार-बार प्रणाम" और "भीलवाड़ा में जोगी आया..." जैसे भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर माहौल को धर्ममय बना दिया। उन्होंने कहा कि एक आह्वान पर इतने संतों का जुटना राष्ट्रनीति का प्रतीक है और भीलवाड़ा में पहली बार 'गाय वाला' विधायक देखा है। महंत संतदास महाराज ने कहा कि विधायक अशोक कोठारी सत्ता और शासन का उपयोग समाज हित में कर रहे हैं। कार्यक्रम में न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, विवेकानंद केंद्र के प्रदेश संयोजक भगवान सिंह चौहान तत्कालीन उपमहापौर रामनाथ योगी, उद्योगपति राजेश बालार, तिलोक चन्द छाबड़ा, पद्मश्री जानकी लाल भांड, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विशिष्ट खेल व कला प्रतिभाएं उपस्थित रहीं। मंच का संचालन कैलाश जीनगर ने किया । अंत में संतों द्वारा किए गए बहुमान के पश्चात विधायक ने सभी का आभार प्रकट किया।
विधायक अशोक कोठारी के 33 महीने के कार्यकाल की विशेष उपलब्धियां
भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र: विकास कार्यों का लेखा-जोखा (33 माह का रिपोर्ट कार्ड)
आधारभूत विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण
मानसरोवर झील तथा नगर वन का सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर।
गांधी सागर पार्क एवं तालाब, कोठारी नदी रिवर फ्रंट, नेहरू तलाई झील और मरडिया नाड़ी का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित।
पौधारोपण एवं ग्रीन कवर विकास हेतु ₹8 करोड़ प्रस्तावित।
आजाद चौक सहित 3 नए पिंक टॉयलेट निर्मित; ट्रेंचिंग ग्राउंड कचरा प्रोसेसिंग क्षमता 147 टन से बढ़ाकर 210 टन की गई।
₹13 करोड़ से 2 ट्रांसफर स्टेशन (पटेल नगर में प्रगतिरत) और ₹23 करोड़ के उपकरण/4 स्वीपर मशीनें खरीदने की योजना।
यातायात, ड्रेनेज व सड़कें
एलिवेटेड रोड, साबुन मार्ग पर आरयूबी तथा मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग कार्य प्रगति पर।
आईआईटी खड़गपुर से मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार; रोडवेज बस स्टैंड से कोठारी नदी तक नाला निर्माण व मेजा नहर सुदृढ़ीकरण प्रगति पर।
अजमेर व चित्तौड़गढ़ प्रवेश मार्गों का नवनिर्माण/सौंदर्यीकरण, सांगानेर मार्ग पर पुलिया निर्माण, अंबाजी/टेक्सटाइल मार्केट सड़कें तथा रीको थर्ड फेज में सीसी रोड कार्य प्रस्तावित।
बिजली एवं जलापूर्ति
नेहरू और रामप्रसाद लड्ढा नगर में दो 132 केवी जीएसएस तथा विजय सिंह पथिक नगर में 33 केवी जीएसएस निर्मित।
₹1.37 करोड़ की लागत से हाई वोल्टेज लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण।
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु ₹26.5 करोड़ खर्च; अमृत-2 योजना के तहत निजी कॉलोनियों को चंबल पानी से जोड़ने व मेजा बांध से आपूर्ति कार्य जारी।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य
राजस्थान की पहली माइनिंग ब्रांच भीलवाड़ा को मिली; ₹40.41 करोड़ से सरकारी स्कूलों/कॉलेजों का जीर्णोद्धार जारी और ₹17.66 करोड़ के नए कार्य प्रस्तावित।
एमजी हॉस्पिटल में घुटने/कूल्हे के ऑपरेशन, फेको, मेमोग्राफी व डिजिटल रेडियोग्राफी शुरू।
पुर में मॉडल सीएचसी निर्माण प्रगति पर (जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना) और 4 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित।
एमजी हॉस्पिटल में कैथलैब, नवीन आईपीडी भवन तथा भूमिगत विद्युत लाइनों का कार्य प्रस्तावित।
खेल, सुरक्षा व महिला-दिव्यांग कल्याण
3-13 वर्ष के बच्चों हेतु 'विधायक खेल योजना' के 4 सेंटर संचालित; सुखाड़िया, रामपाल व पुर स्टेडियम, एमएलवी कॉलेज आदि में खेल सुविधाएं व पटेलनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रस्तावित।
104 दिव्यांग स्कूटियों का वितरण; आजाद नगर में महिला हॉस्टल निर्माण पूर्ण व सावित्रीबाई फुले छात्रावास प्रगति पर।
पुलिस लाइन बैरक/थानों का जीर्णोद्धार, अत्याधुनिक जिम निर्माण तथा एआई (AI) आधारित सुरक्षा कैमरे लगाने की योजना।
संसदीय कार्य एवं बजट
16वीं विधानसभा के 6 सत्रों में 100% उपस्थिति दर्ज कराते हुए 335 प्रश्न उठाए गए।
कुल घोषित/प्रस्तावित परियोजनाएं: ₹1,380.45 करोड़ (₹426.90 करोड़ के कार्य प्रगति पर, ₹953.55 करोड़ के कार्य प्रस्तावित तथा अमृत-2 के तहत ₹195.95 करोड़ का प्रावधान) किया गया है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बप्पा रावल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्प . . .
2026-08-23 16:50:01
टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से . . .
2026-08-23 16:38:39
ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यक . . .
2026-08-21 17:09:53
स्थायी लोक अदालत ने SBI बैंक की ब्रांच पर लगाया जुर्माना . . .
2026-08-23 16:32:56
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को अनुद . . .
2026-08-21 17:12:13
कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपु . . .
2026-08-21 16:57:05