
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- पूर्व मंत्री रामलाल जाट की अगुवाई में निकल रही यात्रा- मांडल से भीलवाड़ा तक जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत
भीलवाड़ा। सावन के पवित्र माह के अवसर पर विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को अपार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य कावड़ यात्रा का आगाज हुआ। पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में निकाली जा रही यह विशाल कावड़ यात्रा सुबह माण्डल तालाब की पाल से विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रवाना हुई। कावड़ यात्रा दोपहर तक अपने तय मार्ग से गुजरते हुए भीलवाड़ा डेयरी के समीप पहुंच चुकी है, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कावडिय़ों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। गंगाजल से भरी कावड़ कंधे पर उठाए हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे शिवभक्तों से पूरा मार्ग शिवमय नजर आ रहा है। यात्रा के दौरान कावडि़ए रास्ते में आने वाले सभी देवालयों और मंदिरों में पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सोसायटी के सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया कि डेयरी से आगे बढ़ते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरणी महादेव पहुंचेगी। वहां सभी कावडि़ए सामूहिक रूप से देवाधिदेव भगवान महादेव का विधि-विधानपूर्वक महाजलाभिषेक करेंगे। मार्ग में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा कावडिय़ों के विश्राम, जल-पान और प्राथमिक चिकित्सा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीजे की धुन और शिव भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से हरणी महादेव पहुंचकर महाजलाभिषेक का साक्षी बनने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
फोटो... लोकेश 20
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बप्पा रावल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्प . . .
2026-08-23 16:50:01
टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से . . .
2026-08-23 16:38:39
ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यक . . .
2026-08-21 17:09:53
स्थायी लोक अदालत ने SBI बैंक की ब्रांच पर लगाया जुर्माना . . .
2026-08-23 16:32:56
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को अनुद . . .
2026-08-21 17:12:13
कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपु . . .
2026-08-21 16:57:05