
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार पर शहर में शिव भक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। भक्तों ने शिवालयों में दर्शन के साथ ही रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान भी संपन्न करवाया। शहर के प्रसिद्ध और आस्था के बड़े केंद्र हरणी महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को अलसुबह से ही शिवभक्तों का तांता लग गया। प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित हरणी महादेव के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। हरणी महादेव का विशेष और मनमोहक शृंगार किया गया। मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग को भव्य रूप से सजाया गया। सुबह मंगला आरती के बाद जब पट खोले गए, तो एक झलक पाने के लिए भक्तों में होड़ सी मच गई। मंदिर की आकर्षक सजावट और भव्य रोशनी ने हर किसी का मन मोह लिया।
जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का दौर
सावन के अंतिम दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और गन्ने के रस से जलाभिषेक किया। मान्यता है कि सावन के अंतिम सोमवार को हरणी महादेव के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
मेलारुपी माहौल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हरणी महादेव मंदिर में हर सोमवार की तरह अंतिम सोमवार को भी किसी मेले जैसा माहौल नजर आया। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने दर्शन लाभ के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन सुचारू रूप से चलते रहे। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों के गूंज से पूरा हरणी महादेव क्षेत्र शिवमय हो गया।
मंगला चौक स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान और मनमोहक शृंगार दर्शन का आयोजन किया गया। सुबह से ही देवाधिदेव महादेव के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बप्पा रावल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्प . . .
2026-08-23 16:50:01
टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से . . .
2026-08-23 16:38:39
ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यक . . .
2026-08-21 17:09:53
स्थायी लोक अदालत ने SBI बैंक की ब्रांच पर लगाया जुर्माना . . .
2026-08-23 16:32:56
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को अनुद . . .
2026-08-21 17:12:13
कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपु . . .
2026-08-21 16:57:05