It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम
By Lokjeewan Daily - 25-08-2026

- पति पर लगा जहर देकर हत्या करने का आरोप
- कोटड़ी पुलिस कर रही है मामले की जांच
भीलवाड़ा लोकजीवन । कोटड़ी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीया विवाहिता राधा सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतका के भाई ने पति पर मारपीट करने तथा जहर देकर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। मृतका के भाई अक्षय कुमार सोनी (निवासी नंदराय) ने बताया कि उसकी बहन की शादी नंदराय निवासी राहुल सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति उसे आए दिन प्रताडि़त और मारपीट करता था। आरोप है कि राहुल के किसी दूसरी महिला से संबंध थे और वह मृतका को मायके वालों से बात भी नहीं करने देता था। घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक सहमति नहीं बन पाने के कारण सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया था। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।

अन्य सम्बंधित खबरे