It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा
By Lokjeewan Daily - 25-08-2026

- अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव सितंबर में
-  भीलवाड़ा में प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत
- पत्रकार वार्ता-
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में होने वाले चुनाव में यदि हमारा बोर्ड बनता है तो विकास का हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है। हम ये नहीं कहते है कि 15 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ पर उस गति से नहीं हो पाया जिसकी समाज अपेक्षा करता है। हमारी कार्ययोजना है कि यदि समाज अवसर देता है तो हर माहेश्वरी परिवार को रोजगार की गारंटी होगी ओर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की मासिक आय 30 हजार रूपए से कम नहीं हो। हर परिवार की अपनी घर की छत हो इसके लिए कार्ययोजना बना अमल किया जाएगा। समाज की घटती आबादी को रोकने के लिए महासभा किसी भी जरूरतमंद परिवार में तीसरी संतान होने पर उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। ये बात अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में प्रस्तावित चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने मंगलवार सुबह एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष अपने विजन, चुनावी मुद्दें, एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कही। महासभा के अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलाल मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमार जाजू भी पत्रकार वार्ता में मंचासीन थे।
 अंत में आभार लादूराम बागड़ ने जताया। संचालन हरीश पोरवाल ने किया। माहेश्वरी समाजजनों ने  अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलाल मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमार जाजू के भीलवाड़ा आने पर स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में श्रीगोपाल राठी, दिलीप तोषनीवाल, श्याम समदानी, अर्चित मूंदड़ा, अरविन्द चाण्डक, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, रौनक कोठारी, अंकित लाखोटिया, शंशाक बिरला, श्रीलाल कोगटा, लोकेश आगाल, सुभाष बाहेती आदि शामिल थे।

अन्य सम्बंधित खबरे