It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सरहद के प्रहरियों को नन्हें हाथों का दुलार : बच्चों ने जवानों को भेजीं राखियां
By Lokjeewan Daily - 25-08-2026


- राखी से रक्षा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
-  राखी भेजने प्रधान डाकघर पहुंचे दर्जनों बच्चें
भीलवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखी से रक्षा अभियान के तहत शहर के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता और स्नेह प्रकट किया। स्कूली बच्चों ने प्रधान डाकघर पहुंचकर सीमा सुरक्षा में जुटे सैनिकों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश पोस्ट किए। डाकघर परिसर में सुबह से ही बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। हाथों में तिरंगे रंग की राखियां, स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स और स्नेह भरे पत्र लिए बच्चों ने कतारबद्ध होकर अपने लिफाफे डाक पेटी में डाले। कई बच्चों ने पत्रों में सैनिकों के शौर्य की सराहना करते हुए उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की।
बच्चों के संदेशों ने छुआ दिल
इस दौरान बच्चों ने कहा कि जब हम घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार मनाते हैं, तब देश के जवान शून्य डिग्री तापमान और दुर्गम सीमाओं पर पहरा दे रहे होते हैं। ऐसे में उनका हौसला बढ़ाना और उनके प्रति आभार जताना हमारा कर्तव्य है। बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड्स पर भारत माता की जय और थैंक यू सोल्जर्स जैसे नारे लिखे हुए थे।
डाक विभाग ने की विशेष व्यवस्था
भीलवाड़ा डाक मंडल अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि  डाकघर की ओर से जवानों तक समय पर राखियां पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। उन्होंने बच्चों के इस जज्बे की सराहना की और बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व ये सभी राखियां सरहद पर तैनात विभिन्न सैन्य यूनिटों तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षक, अभिभावक और डाकघर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे