
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- बिना घोषणा ही वार्डों में छिड़ी हुई है डिजिटल जंग
-ईमानदार और समस्या-निवारक से सजा सोशल मीडिया
- लोकेश सोनी-
भीलवाड़ा। नगरीय निकाय चुनाव की आहट सुनते ही कपड़ा नगरी का सियासी पारा चढऩे लगा है। अभी तक प्रमुख राजनीतिक दलों ने नगर निगम के वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के पत्तों का खुलासा भी नहीं किया है, लेकिन टिकट की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। हालात यह हैं कि बिना बी-फॉर्म और बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ही वार्ड-वार्ड में डिजिटल दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है। हाईटेक जमाने के इन युवा दावेदारों ने पारंपरिक बैनर-पोस्टर छपवाने और नेताओं के चक्कर काटने के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया है। मोबाइल स्क्रीन पर कुछ कमांड देते ही सेकंडों में एआई से बने आकर्षक और डिजिटल पोस्टर्स तैयार हो रहे हैं। इन पोस्टर्स में युवा नेता खुद को वार्ड का सच्चा सेवक ईमानदार साथी और समस्याओं का चुटकी में समाधान करने वाला बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार अभियान चला रहे हैं।
सूट-बूट में रौबदार एआई अवतार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन पोस्टर्स में तकनीक का गजब का करिश्मा देखने को मिल रहा है। सामान्य बैकग्राउंड की जगह एआई के जरिए नगर निगम की चमचमाती इमारतें, विकास कार्यों के काल्पनिक मॉडल और रौबदार अंदाज में युवा नेताओं के अवतार गढ़े जा रहे हैं। कोई खुद को स्वच्छ वार्ड की गारंटी बता रहा है तो कोई 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहने का वादा कर रहा है।
फेसबुक-व्हाट्सएप बने चुनावी अखाड़ा
वार्डों के व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेजों पर सुबह से ही इन भावी प्रत्याशियों के एआई पोस्टर्स की बाढ़ आ जाती है। स्थानीय मतदाता भी इन पोस्टर्स को देखकर चटकारे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि टिकट किसे मिलेगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन एआई ने हर दूसरे युवा को अभी से पार्षद वाली फीलिंग दे दी है। वरिष्ठ नेताओं का ध्यान खींचने और वार्ड की जनता में अपनी पकड़ साबित करने के लिए अपनाया गया यह एआई फॉर्मूला शहर में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि हाईटेक पोस्टर्स से शुरू हुई यह डिजिटल जंग चुनाव चिन्ह मिलने तक क्या नया रंग लाती है।
निकाय चुनाव के दौरान बढ़ा साइबर धोखाधड़ी का खतरा . . .
2026-08-24 19:21:00
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बप्पा रावल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्प . . .
2026-08-23 16:50:01
टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से . . .
2026-08-23 16:38:39
जयपुर में शराब ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन . . .
2026-08-24 19:22:53
स्थायी लोक अदालत ने SBI बैंक की ब्रांच पर लगाया जुर्माना . . .
2026-08-23 16:32:56
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 6 से अधिक उद्योगों को अनुद . . .
2026-08-21 17:12:13