It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जिले के बांधों में कुल भराव क्षमता का 32.14 प्रतिशत पानी, गोवटा पर चली चादर
By Lokjeewan Daily - 25-08-2026


- मानसून सीजन में अब तक 303.39 मिमी औसत बारिश  
- कोठारी बांध 98  और जेतपुरा बांध 70 प्रतिशत भरा
भीलवाड़ा। जिले में मानसून भले ही रफ्तार ना पकड़ रहा हो, लेकिन जलाशयों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। जल संसाधन विभाग  के अनुसार, जिले के 60 प्रमुख एवं मध्यम बांधों की कुल 527.90 एम.सीएम. (मैक्यूम) क्षमता के मुकाबले 169.68 एम.सीएम. (32.14 प्रतिशत) जल भराव हो चुका है। गोवटा बांध  में क्षमता से अधिक पानी आने के कारण 0.655 क्यूमेक की चादर (ओवरफ्लो) चल रही है। जिले की जीवनरेखा मेजा बांध कुल क्षमता 30 फीट का गेज बढक़र 19.60 फीट (26.68 एम.सीएम. उपयोगी जल) हो चुका है। 17.22 फीट क्षमता वाला कोठारी बांध 16.99 फीट भरकर लगभग 98 प्रतिशत छलकने की कगार पर है। जेतपुरा बांध 17.72 फीट (70 प्रतिशत), अरवड़ बांध 16.00 फीट (66 प्रतिशत) तथा नागदी बांध 14.37 फीट (75 प्रतिशत) तक भर चुके हैं।
बीते 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश
बीते 24 घंटों में बिजोलिया में 14 मिमी, जेतपुरा बांध क्षेत्र में 10 मिमी,  मांडलगढ़ में 7 मिमी, कारोई में 3 मिमी और काछोला में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जिले में अब तक कुल मानसून का 47.23 प्रतिशत पानी बरसा
जल संसाधन विभाग के 40 वर्षामापी केंद्रों के अनुसार जिले में 1 जून से अब तक औसतन 303.39 मिमी बारिश हो चुकी है। यह जिले की औसत मानसूनी बारिश (642.43 मिमी) का 47.23 प्रतिशत है। सर्वाधिक बारिश वाले क्षेत्र क ारोई (506 मिमी - 89.5 प्रतिशत), हमीरगढ़ (471 मिमी - 90.1 प्रतिशत), काछोला (436 मिमी), जहाजपुर (410 मिमी) और बिजोलिया (345 मिमी)।
नदियों के जलग्रहण (कैचमेंट) में स्थिति: मानसी नदी कैचमेंट में अब तक 455.39 मिमी, खारी में 391.00 मिमी, मेज में 388.68 मिमी और चंबल नदी कैचमेंट में 345.00 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे