It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कुछ भी बन गए पर इंसानियत के गुण नहीं आए तो सब बेकार - आचार्य पुलक सागर
By Lokjeewan Daily - 25-08-2026

- चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव जारी
-आचार्य  ने विद्यार्थियों को दिया उद्बोधन
भीलवाड़ा। जिंदगी बड़ी अनमोल होती है, परीक्षा में कभी नंबर कम भी आए तो निराश ओर हताश नहीं होना है। विफलता सफलता के द्वार खोलती है। व्यक्ति की वेल्यू डिग्री से नहीं गुणों से होती है। जिंदगी में बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता इसलिए पढ़ाई के जो 10-12 साल मिले है अच्छा पढ़ लिया तो जिंदगी भर मौजमस्ती कर सकेंगे ओर ये पढ़ाई का वक्त मौजमस्ती में गंवा दिया तो फिर पूरी जिंदगी परेशानियों में ही बीत जाएगी। ये विचार भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागर  ने श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से चित्रकूटधाम में आयोजित ज्ञान गंगा महोत्सव में मंगलवार को विद्यार्थी जीवन पर केन्द्रित प्रवचन में व्यक्त किए। इस दौरान भीलवाड़ा के विभिन्न स्कूलों प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के हजारों बच्चें वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कोई महापुरूष के रूप में पैदा नहीं हुआ। महावीर, गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी ये नाम इनके जन्म से नहीं थे इनको दुनिया शुरू में वर्धमान, सिद्धार्थ, नरेन्द्र ओर मोहनदास के नाम से जानती थी। ये साधारण इंसान के रूप में जन्मे थे इनको अपने कार्यो से महापुरूष व महात्मा का दर्जा प्राप्त हुआ। इंसान को जन्म से नहीं कर्म से महान बनना पड़ता है। महापुरूषों जैसे कार्य शुरू कर दो तुम्हारा नाम भी उस सूची में आ जाएगा। आचार्यश्री ने विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि अपनी जिंदगी यूं ही पूरी नहीं कर लेना, अपने जीवन में कुछ ऐसे काम कर लेना कि दुनिया तुम्हे जानने लगे।  प्रवचन के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन एवं आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य निहालचंदजी,ललित, पवन, लोकेश अजमेरा परिवार ने प्राप्त किया। सौभाग्यशाली परिवार एवं अतिथियों का स्वागत श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह आदि पदाधिकारियों ने किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी आचार्य जैन ज्योति कॉलोनी महिला मण्डल की सदस्यों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। संचालन चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह ने किया। भीलवाड़ा शहर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से सर्व समाज के हजारों लोग ज्ञान की गंगा में डूबकी लगाने के लिए चित्रकूटधाम पहुंचे थे। ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत 30 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक चित्रकूटधाम में प्रवचन गतिमान है। शाम 7 से 8 बजे तक आनंद यात्रा एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होकर लाभ प्राप्त कर रहे है।

अन्य सम्बंधित खबरे