
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- अकीदतमंदो को पिलाया शरबत
- मार्ग में जगह-जगह किया स्वागत
भीलवाड़ा लोकजीवन। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के मुबारक मौके पर शहर में बारावफात (ईद-उल-मिलादुन्नबी) का पर्व अकीदत, खुशहाली और बेहद उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस रूहानी मौके पर शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों और मोहल्लों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बीती रात से ही मोहल्लों में खूबसूरत झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार सुबह से ही शहर के तमाम छोटे-बड़े मोहल्लों से स्थानीय जुलूस निकलने शुरू हुए। पारंपरिक लिबास और दस्तार (साफा) पहने अकीदतमंद पैगंबर साहब की शान में नात-ए-पाक और दुरूद पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हुए। मोहल्लों से रवाना होकर दोपहर करीब 2 बजे सभी जुलूस सीरत सराय पहुंचे, जहां से मुख्य जुलूस संगठित रूप से आगे बढ़ा। यह विशाल जुलूस शहर के प्रमुख रास्तों और बाजारों से होता हुआ तेजाजी चौक पहुंचेगा।
रात को सजीं मनमोहक झांकियां, फूलों से स्वागत
बारावफात के उपलक्ष्य में शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। मोहल्लों में रात भर सजाई गई झांकियां दोपहर में जुलूस का हिस्सा बनीं। जुलूस में सजाए गए वाहन, हरे झंडे और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों में शरबत व तबर्रुक का वितरण किया गया।
कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा खुद मैदान में उतरे और पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में सघन रूट मार्च किया। भीमगंज व कोतवाली थाना पुलिस समेत हॉक टीम के साथ एसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान एसपी सागर राणा ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
पारोली में शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को पारोली में जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत और उत्साह से निकाला गया। हाफिज व कारी आलमगीर साहब और पेश इमाम की अगुवाई में शुरू हुआ जुलूस सुनारों का मोहल्ला, सदर बाजार, बस स्टैंड और सिलावटों का मोहल्ला होते हुए गुजरा। रास्तेभर नातिया कलाम, दुरूद-ओ-सलाम और तकरीरों से माहौल रूहानी बना रहा। सदर बाजार में दीवाने-ए-रसूल कमेटी ने मिठाई का वितरण किया, वहीं ग्रामीणों ने घरों पर खीर बांटी। आयोजन को सफल बनाने में दीवाने-ए-रसूल कमेटी, लोहार मोहल्ला कमेटी, हाजी उस्मान, सदर फारूक मोहम्मद, हाजी चांद मोहम्मद, बाबू खां, मोइनुद्दीन पटेल सहित युवाओं का सक्रिय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, केंद्र को इसे तुरंत ठीक . . .
2026-08-25 16:59:28
मुख्यमंत्री ने की हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा : 10 करोड़ से . . .
2026-08-25 16:55:14
यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन में बड़ी उपलब्धि : हाइड्रोलॉजी एव . . .
2026-08-25 16:48:39
विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि . . .
2026-08-25 17:04:15
जयपुर सेंट्रल जेल में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन . . .
2026-08-25 16:41:22
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंचीं काले हनुमानजी मंदिर . . .
2026-08-25 16:38:41