It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बड़ा फैसला : पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत युवाओं को मौका देगी कांग्रेस - पूर्व मंत्री जाट
By Lokjeewan Daily - 26-08-2026


-  प्रत्याशियों की उम्र सीमा अधिकतम 39 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता नही
- पत्रकार वार्ता -
भीलवाड़ा। निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने युवाओं को राजनीति में आगे लाने और बेहतर प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से पंचायत टास्क फोर्स का गठन किया है। इस विशेष पहल के तहत पंचायती राज चुनावों में करीब 50 प्रतिशत तक टिकट 39 साल से कम उम्र के युवाओं को दिए जाएंगे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं भीलवाड़ा जिला प्रभारी सीपी मीना और कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने शहर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पंचायत टास्क फोर्स के आधिकारिक पोस्टर का भी विमोचन किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सीपी मीना ने बताया कि पढ़े-लिखे व निष्ठावान प्रत्याशी जब जी्र
तकर पंचायती राज संस्थाओं में पहुंचेंगे, तो इससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा और ग्रामीण विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिलेगी।
 टास्क फोर्स नियमों और शर्तों की दी जानकारी
देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने पंचायत टास्क फोर्स से जुडऩे के नियमों और शर्तों की जानकारी देते हुए कहा कि टास्क फोर्स से जुडऩे के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 39 वर्ष तय की गई है। इसमें शामिल होने वाले युवाओं के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं रखी गई है, हालांकि उम्मीदवार का संबंधित पंचायत का निवासी होना अनिवार्य होगा।
वार्ता में वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन एवं प्रेस वार्ता के इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, ओम नराणीवाल, नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे