
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- राखियों के साथ नारियल की बंपर बिक्री
- मिष्ठान की दुकानों पर सुबह से ही कतारें
भीलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और अटूट विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन कल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को वस्त्रनगरी के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त रौनक और अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। शहर के गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, रेलवे स्टेशन रोड, सांगानेरी गेट और आजाद चौक के बाजारों में खरीदारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। त्योहार को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर अस्थायी स्टॉल्स लग गई हैं। इस बार बाजार में रेशमी धागों, जरदोजी, कुंदन, चंदन और मोती वाली राखियों की खासी मांग है। छोटे बच्चों के लिए लाइटिंग, छोटा भीम, डोरेमोन और एवेंजर्स वाली फैंसी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आजाद चौक में राखी विक्रेता भरत ने बताया कि इस बार पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखते हुए इको-फ्रेंडली और बीज (सीड) राखियों को भी ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराने की परंपरा के चलते शहर की प्रसिद्ध मिष्ठान दुकानों पर सुबह से ही कतारें देखने को मिलीं। घेवर, मावा बर्फी, काजू कतली और घेवर की विशेष वैरायटी की बिक्री जोरों पर है। कारोबारियों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए अतिरिक्त कारीगर तैनात किए हैं। बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य बाजारों में चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर रूट डायवर्जन किया गया है। कई प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ताकि महिलाओं और खरीदारों को किसी तरह की असुविधा न हो। पंडितों के अनुसार इस बार भद्रा का साया न होने से बहनें दिनभर शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। राखी बांधकर बहनें जहां भाई की दीर्घायु और समृद्धि की कामना करेंगी, वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देंगे। शहर में रक्षाबंधन को लेकर चारों तरफ खुशियों और उल्लास का माहौल है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत, खेल बन र . . .
2026-08-27 17:24:48
जलजीवन मिशन में ठेकेदारों को बिना जांच 122 करोड़ भुगतान . . .
2026-08-27 17:14:46
खनन उद्यमियों की समस्याएं लेकर CM से मिला प्रतिनिधिमंडल . . .
2026-08-27 13:44:02
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07
जयपुर में देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर . . .
2026-08-26 18:30:47
विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि . . .
2026-08-25 17:04:15