It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रक्षाबंधन का तोहफा: रात 12 बजे से रोडवेज बसों में शुरू हुई महिलाओं की निशुल्क यात्रा शुरू
By Lokjeewan Daily - 27-08-2026


- आज और कल दो दिन मिलेगी निशुल्क सुविधा
- राज्य सरकार का बहनों को रक्षाबंधन पर तोहफा
भीलवाड़ा। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। त्योहार के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाओं के लिए 27 और 28 अगस्त को दो दिन की निशुल्क यात्रा सुविधा लागू कर दी गई है। बुधवार रात 12 बजे से ही यह सेवा प्रभावी हो गई है, जिसके साथ ही भीलवाड़ा केंद्रीय बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल बढ़ गई है। भीलवाड़ा आगार प्रबंधन ने त्योहार पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाने वाली बहनों की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिपो अधिकारियों के अनुसार, निशुल्क यात्रा का लाभ राजस्थान की सीमा के भीतर संचालित होने वाली रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों में मिलेगा। वातानुकूलित (एसी) और वोल्वो बसों में यह छूट लागू नहीं होगी। त्योहार के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए भीलवाड़ा डिपो से प्रमुख मार्गों  के लिए अतिरिक्त बस फेरों की व्यवस्था की गई है। मुख्य बस स्टैंड पर महिलाओं की सहूलियत के लिए टिकट काउंटरों पर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि जीरो साइज का टिकट आसानी से उपलब्ध हो सके। डिपो प्रबंधक ने बताया कि बस स्टैंड पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। देर रात से ही महिलाएं अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगीं। बहनों के चेहरे पर सरकार के इस तोहफे की खुशी साफ नजर आ रही है। रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पूर्व बस स्टैंड पहुंचे।

अन्य सम्बंधित खबरे