
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 50 हजार का कर्ज देकर कराई 1.5 लाख की लिखा-पढ़ी
- ब्लैंक चेक और स्टांप रख कम कीमत में लिखाया बेचाननामा
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के आसींद कस्बे में ऑनलाइन सट्टे की लत और अवैध रूप से 10 रुपये सैकड़ा पर चलने वाले ब्याज के धंधे में फंसाकर जमीन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। गोविन्दपुरा निवासी पीडि़त नजमा पत्नी शौकत अली शेख ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर ब्याज माफिया के चंगुल से संपत्ति मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवाद के अनुसार, पीडि़ता के पति को ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत है। पीडि़ता के बार-बार मना करने के बावजूद पड़ोसी रामदेव बलाई, उसकी पत्नी गणी देवी और साले अर्जुन व लहरू बलाई ने उसके पति को 10 रुपये सैकड़ा के भारी ब्याज पर रुपये उधार देना शुरू कर दिया। पहले 50 हजार और फिर 1 लाख रुपये ब्याज पर देकर पीडि़ता के पति से 500 रुपये के स्टांप पर लिखा-पढ़ी करवा ली तथा दो खाली चेक भी बतौर गारंटी रख लिए।
पहला प्लॉट देकर भी नहीं छूटा पीछा, बकाया राशि भी दबाई
कर्ज चुकाने के लिए पीड़िता के पति ने अपनी गुवाड़ी का एक कब्जाशुदा प्लॉट 4.70 लाख रुपये में तय कर ब्याज समेत हिसाब किया। इस सौदे में से 1.20 लाख रुपये 6 माह में देने की बात तय हुई थी और प्लॉट का कब्जा भी दे दिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने न तो ब्याज वाले स्टांप व चेक लौटाए और न ही 1.20 लाख रुपये की बकाया रकम लौटाई।
झांसे में लेकर दूसरे प्लॉट का कराया जबरन बेचाननामा
पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा उसके पति को 50 हजार रुपये उधार दिए और अगले ही दिन जबरन दूसरे प्लॉट का बेचाननामा करवा लिया। मौके पर 5.50 लाख रुपये में मौखिक सौदा तय हुआ, लेकिन बेचाननामे में छलपूर्वक मात्र 3.10 लाख रुपये लिखवा लिए गए। पीड़िता का कहना है कि इस दूसरे प्लॉट का कब्जा अब तक नहीं दिया गया है, फिर भी आरोपी लिखा-पढ़ी के दम पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उनके कुल 3.60 लाख रुपये (पहले प्लॉट के 1.20 लाख व दूसरे के 2.40 लाख) बकाया हैं।
धमकी से परेशान, आत्महत्या की चेतावनी
पीडि़ता ने परिवाद में बताया कि आरोपी कम रकम ब्याज पर देकर लोगों की संपत्तियां अपने नाम करवा लेते हैं और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से स्टांप व चेक जब्त करवाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जबरन प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया गया या प्रताडि़त किया गया तो वह अपने दोनों बच्चों सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी आरोपियों और पुलिस प्रशासन की होगी।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07