
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 31 विद्वान पंडित करेंगे लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक
- बंटेगा 500 किलो से अधिक का विशेष महाप्रसाद
भीलवाड़ा लोकजीवन। पेच एरिया स्थित बालाजी मार्केट के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में भादवा कृष्णा अष्टमी शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही ठाठ-बाट व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए बजरंग मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका व जगदीश चंद्र मानसिंहका के निर्देशन में विभिन्न कमेटियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्सव के तहत संपूर्ण मंदिर परिसर एवं बालाजी मार्केट को आकर्षक स्वचालित रोशनी से सजाया जा रहा है। दोनों ओर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में विशेष फूल बंगले का निर्माण होगा और श्री राम दरबार व संकटमोचन हनुमान जी का नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन से आमंत्रित विशेष कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न जीवन-लीलाओं से जुड़ी मनोहारी झांकियां सजाई जाएंगी।
वैदिक परंपरा से 31 पंडित करवाएंगे अभिषेक
मंदिर के महंत पंडित आशुतोष शर्मा के अनुसार, वैदिक परंपरा के तहत रात्रि 10:30 से 11:30 बजे तक भगवान लड्डू गोपाल का विशेष दुग्धाभिषेक किया जाएगा। यह अनुष्ठान पुरुष सूक्त व गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ के साथ पंडित वासुदेव, राघव, केशव व युगराज शर्मा के आचार्यत्व में 31 विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।
मध्यरात्रि महाआरती व महाप्रसाद वितरण
मध्यरात्रि ठीक 12 बजे कान्हा के जन्मोत्सव की महाआरती होगी। इस अवसर पर 200 किलो पिसा धनिया, 300 किलो शक्कर, 10 टिन शुद्ध देसी घी व अन्य मेवों से निर्मित विशेष पंजीरी तथा 200 किलो पंचामृत का महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
खेवा पद्धति से होंगे दर्शन
दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर में 'खेवा पद्धति' से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए एक द्वार से प्रवेश तथा दूसरे द्वार से निकास रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है।
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट . . .
2026-08-29 17:51:01
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07